चीन में कोयला खदान में विस्फोट, 139 कामगार फंसे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह हादसा हेलोंगजियांग प्रांत के हेगांग शहर की खदान में स्थानीय समयानुसार शनिवार तड़के 2.30 बजे हुआ। विस्फोट के वक्त 500 से अधिक कामगार खदान में काम कर रहे थे।
हेगांग शहर में खदान से 10 किलोमीटर के आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि विस्फोट की आवाज उन्हें भी सुनाई दी। बचाव अभियान जारी है। अब तक 300 से अधिक कामगारों को बचाया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications