प्रियंका के काफिले में राहुल की पसंदीदा क्वालिस दुर्घटनाग्रस्त (लीड-1)

सुल्तानपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्रवीर सिंह ने बताया कि प्रियंका का काफिला शनिवार सुबह करीब दस बजे मुंशीगंज अतिथि गृह से गौरीगंज की तरफ निकला। प्रियंका आगे चल रही टाटा सफारी गाड़ी में सवार थीं जबकि क्वालिस पीछे थी। अचानक एक वृद्ध महिला रास्ते में आ गई और तभी काफिले के सभी वाहन रुक गए। इसी दौरान क्वालिस के पीछे चल रही स्थानीय पुलिस की जीप का नियंत्रण खो गया और वह टकरा गई।

जानकारी के अनुसार टक्कर में क्वालिस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि उसमें सवार चालक और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय प्रतिनिधि के. एल. शर्मा को चोट नहीं आई।

जिस हरे रंग की क्वालिस को टक्कर लगी है वह राहुल गांधी की पसंदीदा गाड़ी है। लगभग अपने हर अमेठी दौरे में वह इसी गाड़ी में यात्रा करते हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने प्रियंका के साथ इसी गाड़ी में यात्रा की थी और प्रियंका खुद इसे चला रही थी।

उधर कांग्रेस ने घटना को सुरक्षा में कोताही करार दिया। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस से कहा कि इस घटना से स्थानीय प्रशासन के सुरक्षा इंतजामों की चूक सामने आती है।

प्रियंका के शनिवार के दौरे की जानकारी देते हुए सिंह ने कहा कि प्रियंका ने आज सुबह खालिसपुर और जायस इलाके के गांवों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की बैठक में हिस्सा लिया। इस बीच उनके पति राबर्ड वाड्रा अमेठी पहुंचे। शाम को पति के साथ मुसाफिरखाना इलाके के महादेवा गांव जाकर उन्होंने फूलचंद नाम के एक युवक के शादी के रिसेप्शन में शिरकत की।

बताया जा रहा कि फूलचंद मुरादाबाद में राबर्ट वड्रा के घर काम करता है। सिंह के मुताबिक शाम करीब 6 बजे प्रियंका पति राबर्ट के साथ दिल्ली के रवाना हो गईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+