सीनेट में स्वास्थ्य विधेयक पर शनिवार को मतदान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संभवत: सीनेट के शनिवार शाम को इस विधेयक पर मतदान करने की उम्मीद है।
इस विधेयक को पारित करने के लिए 100 सदस्यों वाले सीनेट के 60 सदस्यों का वोट आवश्यक है।
सीनेट में बुधवार को विधेयक को पेश करने वाले बहुमत दल के नेता हैरी रीड ने भी शनिवार को होने वाले मतदान के परिणाम पर कोई भविष्यवाणी करने से इंकार कर दिया। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता अपने उन तीन सीनेटरों को मनाने का कड़ा प्रयास कर रहे हैं जिनके विधेयक के विपक्ष में मतदान करने की आशंका है।
रिपब्लिकन पार्टी के सभी 40 सीनेटरों के विधेयक का विरोध करने के कारण डेमोक्रेटिक पार्टी के सभी सदस्यों का विधेयक के पक्ष में वोट डालना आवश्यक है।
प्रस्तावित विधेयक से स्वास्थ्य बीमा के दायरे से बाहर अमेरिका के 3.1 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होगा। इसके लिए संघीय सरकार को अगले 10 वर्ष में 848 अरब डॉलर की रकम खर्च करनी होगी। कांग्रेस का निचला सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स पहले ही इस विधेयक को मंजूरी दे चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications