'जॉय ऑफ एम्पावरमेंट' में सम्मानित हुईं महिला हस्तियां
कार्यक्रम में उपस्थित महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने 'गिल्ड फॉर सर्विस' की ओर से चुनिंदा महिला हस्तियों को 'प्रियदर्शनी' सम्मान दिया। सम्मान पाने वाली महिलाओं में दिल्ली उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश लीला सेठ, सांसद डॉ. कपिला वात्स्यायन व मोहसिना किदवई, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विद्याबेन शाह, कुष्ठ रोगियों के लिए काम करने वालीं विमला महाजन, कथक नृत्यांगना उमा शर्मा, बाप्सी नरीमन, सुषमा सेठ, उर्मिला शर्मा, रमिंदर कौर और सावित्री खन्ना शामिल थीं। इस अवसर पर संगठन की दो महिला कार्यकर्ताओं डायना और श्यामा अग्रवाल को संगठन की ही ओर से 'लाइफ टाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से नवाजा गया।
कृष्णा तीरथ ने इन महिलाओं द्वारा समाज की बेहतरी के लिए अपने-अपने तरीके से योगदान देने पर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास, दिल्ली स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री किरण वालिया और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह भी उपस्थित थीं।
इस अवसर पर गिल्ड फॉर सर्विस की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. वी. मोहिनी गिरी ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण अब तक न दिए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस आरक्षण को हासिल करने के लिए महिलाएं लगातार संघर्ष करेंगी।
'गिल्ड फॉर सर्विस' के कार्यो के लिए राष्ट्रपति डॉ. प्रतिभा पाटिल, उप-राष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी कार्यक्रम में अपने बधाई संदेश भेजे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications