पाकिस्तान में 6 सैनिकों और 14 आतंकवादियों की मौत
सेना के अनुसार सैनिकों ने आतंकवादियों के साथ हुई कड़ी लड़ाई के बाद लाक्की घुंडी क्षेत्र को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले लिया। इस अभियान के दौरान 14 आतंकवादी मारे गए।
आतंकवादियों और सैनिकों के बीच हुई लड़ाई में 6 सैनिक भी मारे गए जिनमें एक अधिकारी भी शामिल है।
दक्षिणी वजीरिस्तान में अक्टूबर के मध्य लगभग 30,000 सैनिक, वायु सेना के समर्थन और लंबी दूरी के तोपखाने के साथ अफगानिस्तान सीमा के पास स्थित तालिबान आतंकवादियों के गढ़ में प्रवेश कर गए थे।
यह अभियान चार सप्ताह पहले जब शुरू किया गया था तब अमेरिकी और नाटो सेनाओं की इस पर नजर थी क्योंकि यह इलाका दुर्गम पहाड़ी वाला है और तालिबान और अलकायदा ने यहां अपना अड्डा बना रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications