होंडुरास के मिचिलेती का हटना सकारात्मक कदम : अमेरिका
वाशिंगटन, 21 नवंबर (आईएएनएस)। होंडुरास के स्वयंभू शासक राबटरे मिचिलेती के चुनाव के दौरान पद से हटने के फैसले को अमेरिका एक सकारात्मक कदम के रूप में देख रहा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शुक्रवार को अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर अमेरिका के विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वाशिंगटन 29 नवंबर को होने वाले चुनाव को समर्थन देगा। यद्यपि कई अन्य देशों ने इस चुनाव के परिणाम को मान्यता नहीं देने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि मिचिलेती ने गुरुवार को कहा कि वह दो दिसंबर तक अस्थाई रूप से सत्ता छोड़ रहे हैं।
अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान मिचिलेती का सत्ता से हटना एक सकारात्मक कदम है और इससे स्थिति में बदलाव आ सकता है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका सहित अमेरिकी देशों के संगठन ने मिचिलेती को राष्ट्रपति मानने से इंकार कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications