इक्वोडोर में आग से 106 मकान तबाह
क्वि टो, 21 नवंबर (आईएएनएस)। इक्वोडोर के शहर गुआयाक्वि ल शहर के निकट एक कस्बे में शुक्रवार रात लगी भीषण आग से 106 मकान तबाह हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आग में फिलहाल किसी की मौत की कोई खबर नहीं है। सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दम घुटने की वजह से 14 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई है।
गौरतलब है कि गुआयाक्वि ल के पड़ोसी कस्बे में ज्यादातर झुग्गियां हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications