भारत-पाकिस्तान मुद्दों में चीन और अमेरिका की कोई भूमिका नहीं : येचुरी
येचुरी ने कहा, "हम बहुत स्पष्ट हैं और हमने अपनी राय साफ कर दी है कि जहां तक भारत-पाकिस्तान के मुद्दों का सवाल है, उसमें तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है। यह एक द्विपक्षीय मसला है। इसमें न तो तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश है और न इसकी जरूरत ही है, चाहे वह पक्ष अमेरिका हो या चीन।"
येचुरी यहां आयोजित कम्युनिस्ट पार्टियों के 11वीं तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन संवाददाताओं के साथ बातचीत कर रहे थे।
येचुरी ने कहा कि बैठक में आए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के कुछ प्रतिनिधियों ने उनसे कहा है कि बीजिंग किसी द्विपक्षीय मसले में तब तक हस्तक्षेप नहीं करेगा, जब तक कि उससे ऐसा करने के लिए कहा नहीं जाता।
येचुरी ने कहा, "सीपीसी के सदस्यों ने कहा है कि जब तक कोई आकर मदद के लिए नहीं कहता है, तब तक चीन किसी मामले में हस्तक्षेप नहीं करने वाला।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications