ग्रीनपार्क में रिवाल्वर के साथ एक पकड़ा गया
कुछ मीडियाकर्मियों द्वारा जब पुलिस को इसकी जानकारी दी गई तो उसे रिवॉल्वर के साथ हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिया गया व्यक्ति खुद को स्थानीय पत्रकार बता रहा है।
उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र बन चुके ग्रीन पार्क स्टेडियम में करीब दो घंटे कमर में रिवाल्वर लगाकर यह व्यक्ति घूमता रहा लेकिन किसी भी सुरक्षा कर्मी की नजर इस पर नहीं पड़ी।
कानपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक बी.पी.जोगदंड से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने आईएएनएस से कहा कि हम यह जानने की कोशशि कर रहे हैं कि कैसे यह व्यक्ति स्टेडियम परिसर में रिवॉल्वर लेकर दाखिल हुआ।
उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गाए व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल है और यह अपना नाम लक्ष्मीकांत बता रहा है। फिलहाल हम यह कह सकते हैं कि यह किसी आतंकी संगठन से संबंधित नहीं है।
इससे पहले दोनों टीमें शाम करीब 6 बजे कानपुर के लैंडमार्क होटल पहुंच गईं। दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी करीब 3.40 बजे लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पहुंचे और यहां से दो अलग-अलग बसों के द्वारा सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच शाम करीब 4.15 बजे कानपुर के लिए रवाना हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications