बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित
हड़ताली जूनियर डॉक्टर 12 बजे रात से अपने काम पर लौट जाएंगे। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ़ प्रभात कुमार ने बताया कि आईएमए तथा भासा के 15 दिनों के अंदर मांग पूरी कर लेने के आश्वासन के बाद यह बेमियादी हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी हड़ताली जूनियर डॉक्टर 12 बजे रात से अपने काम पर लौट जाएंगे।
उन्होंने बताया कि दोनों संगठनों ने हड़ताली जूनियर डॉक्टरों को आश्वासन दिया है कि अगर 15 दिनों के अंदर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो उनके समर्थन में आईएमए और भासा भी हड़ताल पर चली जाएगी।
आईएमए के अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों ने सम्मान करते हुए हड़ताल से वापस लौटना स्वीकार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने नौ नवंबर से तथा डीएमसीएच के 12 नवंबर से अपने 13,000 रुपये के मानदेय को 25,000 से 30,000 तक करने की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल पर चले गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications