दिल्ली सरकार को निर्देश, शिक्षकों के खाली पद फरवरी तक भरें
दिल्ली सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसबी) की नई स्थिति रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए न्यायाधीश राजीव इंदला ने दिल्ली सरकार से कहा कि अदालत के पहले के आदेश का पालन करते हुए 23 फरवरी तक एक विस्तृत स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
डीएसएसबी ने अपने हलफनामे में कहा है कि दिल्ली सरकार में शिक्षकों के 6714 पद खाली हैं जबकि एमसीडी के स्कूलों में 4500 शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने एमसीडी को मार्च 2007 में स्कूल प्राचार्यो की 50 फीसदी पदों पर सीधी नियुक्ति का निर्देश दिया था। जबकि एमसीडी का प्राचार्यो की 25 फीसदी पदों पर सीधी नियुक्ति का प्रस्ताव है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications