भारतीय मूल के अमेरिकी ने विकसित की जल प्रबंधन तकनीक
इस अध्ययन के नेतृत्वकर्ता, नार्थ कैरोलिना स्टेट युनिवर्सिटी (एनसीएसयू) में सिविल, कंस्ट्रक्शन और पर्यावरण इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर शंकर अरुमुगम का कहना है कि इस तकनीक के अनुसार जल प्रबंधक सूखे के कारण होने वाले संभावित जलाभाव के लिए बेहतर तैयारी कर सकते हैं।
अरुमुगम ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास से 1996 में एम.एससी की डिग्री ली और तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय से 1991 में बी.ई. की डिग्री हासिल की है।
इस नए तरीके के इस्तेमाल से जल प्रबंधक पानी के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर सकते हैं और सूखा पड़ने के पहले ही जल संरक्षण अभियान चला सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications