लूट के मामले में घरेलू नौकर गिरफ्तार
पुलिस ने घरेलू नौकर महेश और उसके तीन अन्य सहयोगियों को नकदी और मूर्तियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
दक्षिण दिल्ली के जिला पुलिस उपायुक्त एच.जी.एस धालीवाल ने शनिवार को कहा," बसंत विहार में हुए इस लूटकांड के 24 घंटे के अंदर हमने घरेलू नौकर महेश और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर इस मामले को सुलझा लिया है।"
गौरतलब है कि 19 नवंबर की रात को तीन व्यक्ति सुमन रात्रा के घर में दाखिल हुए और चाकू से डराकर घर से नकदी और अन्य कीमती सामान लेते गए जिसमें भगवान कृष्ण और राधा की धातु की मूर्तियां शामिल थीं।
धालीवाल ने कहा," पूछताछ के दौरान घरेलू नौकर की भूमिका जांच के दायरे में आयी। महेश भी घटना के वक्त घर में ही मौजूद था। पूछताछ के दौरान महेश ने इस वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।"
महेश के तीन सहयोगियों की पहचान मनोज, राजेंद्र और भागीरथ के रूप में की गई और तीनों को उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला से गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications