हरियाणा को मिला 50,000 करोड़ रुपये का सेज प्रस्ताव
नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा को विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) स्थापित करने के लिए 100 से अधिक प्रस्ताव मिले हैं। इसके जरिये 50,000 करोड़ रुपये का निवेश हासिल होगा और करीब 15 लाख लोगों को नौकरी मिलेगी।
वित्त आयुक्त और प्रधान उद्योग सचिव युद्धवीर सिंह मलिक ने आईएएनएस से कहा, "राज्य सरकार को सेज स्थापित करने के लिए 100 से अधिक प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से 70 प्रस्ताव सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेज स्थापित करने के लिए मिले हैं।"
सिंह ने कहा कि इसके जरिये 50,000 करोड़ रुपये का निवेश हासिल होगा और करीब 15 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इन 70 आईटी सेज के प्रस्ताव में से तीन आईटी सेज चालू हो चुके हैं, छह की अधिसूचना जारी हो चुकी है और 35 को राज्य सरकार की ओर से स्वीकृति दी जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 74 साइबर और आईटी पार्क को मंजूरी दी है इनमें से 27 को लाइसेंस जारी किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications