दिल्ली के 132 केंद्रों से सस्ते आटे की बिक्री शुरू
दीक्षित ने शनिवार को रामाकृष्णन मार्ग पर स्थित केन्द्रीय भंडार में आटे के वितरण केन्द्र का उद्घाटन करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हारून युसूफ, खाद्य एवं आभूर्ति विभाग की आयुक्त जयश्री रघुरमन एवं केन्द्रीय भंडार की अध्यक्ष पूनम रावत उपस्थित थीं।
दीक्षित ने कहा कि दिल्ली सरकार के साथ-साथ केन्द्र सरकार भी महंगाई पर काबू पाने का भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और जमाखोरों के नाक में नकेल कसने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
दिल्ली सरकार की पहल के बाद आज राजधानी में 132 केंद्रों से सस्ते एवं पोषक आटे की थैलियों की बिक्री शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार खाद्य पदार्थो की कीमतों में आई उछाल से काफी चिंतित है। इन्ही पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सस्ते एवं पोषक आटे की थैलियां उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि खुले बाजार में आटे की कीमतों में कमी लाई जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार 10 किलो आटे की थैली को 139 रुपए में उपलब्ध कर रही है जो बाजार में 189 रुपए प्रति 10 किलो की दर से बिक रही है। दीक्षित ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आटे की पांच किलो की थैलियां भी इन केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications