एडिटर्स गिल्ड ने टीवी चैनल पर सेना के हमले की निंदा की
गिल्ड ने एक बयान में कहा है, "समाचार चैनल पर हमले को मात्र तोड़फोड़ के रूप में नहीं लिया जा सकता। यह पूरे मीडिया समुदाय, उसकी अभिव्यक्ति की आजादी और हर तरह के सभ्य व्यवहार के नियमों पर दुराचारी और असभ्य हमला है।"
ज्ञात हो कि शिव सेना कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उत्तर पूर्व मुंबई और पुणे स्थित आईबीएन-लोकमत के दफ्तरों पर हमला किया और तोड़फोड़ की। शिव सैनिक क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर पर शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे की टिप्पणी को चैनल द्वारा तोड़मरोड़ कर पेश किए जाने से नाराज थे।
गिल्ड ने कहा है कि हमलों से यह जाहिर होता है कि कानून का पालन करने वाले समाज में प्रतिरोध का पक्ष पूरी तरह गायब हो चला है।
बयान में कहा गया है, "इस तरह के क्रूर हमले लगातार इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि राज्य सरकार इस तरह की हिंसा के पीछ के सूत्रधारों के खिलाफ कार्रवाई कर पाने में विफल साबित हुई है।"
गिल्ड ने कहा है, "गिल्ड मांग करता है कि न केवल हमलावरों को कानूनी रूप से दंडित किया जाए, बल्कि इस तरह की हरकतों के पीछे के सूत्रधारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए और उन्हें दंडित किया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications