दलाई लामा को उम्मीद, अमेरिका में प्रधानमंत्री उठाएंगे तिब्बत का मसला (लीड-1)
दलाई लामा ने यहां कहा, "भारतीय प्रधानमंत्री बेहद ईमानदार इंसान और बेदाग राजनीतिज्ञ हैं। भारत और तिब्बत में बेहद करीबी आध्यात्मिक रिश्ते हैं। मुझे यकीन है कि ओबामा से प्रधानमंत्री जैसी भी संभव होगा, अपील करेंगे।" दलाई लामा ने यह बात मनमोहन सिंह की अमेरिका यात्रा से उनकी उम्मीदों के बारे में पूछे जाने पर कही।
दलाई लामा ने यहां साकेत में मैक्स हॉस्पिटल परिसर में कैंसर केंद्र के उद्घाटन के मौके पर कहा, "मुझे कोई चिंता नहीं है, लेकिन में समझता हूं कि उन्हें व्यावहारिक और यथार्थवादी बनना होगा। भारत सरकार और अमेरिका की सरकार की कुछ सीमाएं हैं और यह एक सच्चाई है।"
शनिवार को ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। वह ओबामा के प्रथम राजकीय अतिथि हैं।
इसी सप्ताह के आरंभ में अपनी इटली यात्रा के दौरान दलाई लामा ने ओबामा द्वारा चीन से तिब्बत मसले पर उनसे बातचीत का आग्रह करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा, "भारत सरकार और हम तिब्बत को चीन का स्वायत्त क्षेत्र मानते हैं। राष्ट्रपति ओबामा ने इस मसले पर अवश्य ही चीन के नेताओं से गंभीर वार्ता की होगी और मैं इसकी सराहना करता हूं।"
बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय में तिब्बत इतिहास और संस्कृति के बारे में अपने संबोधन में दलाई लामा ने कहा कि उन्हें दुनिया भर में तिब्बत के दलाई लामा के रूप में जाना जाता है । उन्हें कोई भी चीन का दलाई लामा नहीं कहता, जबकि चीन उन्हें चीन के तिब्बत का दलाई लामा कहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications