दिल्ली में सब्जी व्यापारी की हत्या, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के उत्तर पश्चिम इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने स्कूटर पर जा रहे दो सब्जी व्यापारियों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक व्यापारी की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से गुस्साए लगभग 150 व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
दोनों व्यापारियों की पहचान आजादपुर मंडी के रविंद्र और बकर आलम के रूप में हुई। वे शनिवार को एक स्कूटर पर 200,000 लाख रुपये लेकर जा रहे थे।
अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त (उत्तरपश्चिम) ऐ.के.सिंह ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस को सुबह 10.30 बजे इन दोनों व्यापारियों पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा हमला किए जाने की सूचना मिली। हमलावर पैसे नहीं ले जा सके। इसके बाद दोनों व्यापारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।"
जिला उपायुक्त ने कहा कि इस घटना में आलम की मौत हो गई जबकि रविंद्र को पीतमपुरा स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
व्यापारियों की मौत की खबर सुनते ही लगभग 150 से अधिक सब्जी व्यापारियों ने अस्पताल के पास प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारी पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
ए.के.सिंह ने कहा कि व्यापारियों ने अस्पताल के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस बल को लगाया गया।
रविंद्र चूंकि अभी बेहोश है इसलिए उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications