बालाकृष्णन आतंकवादी मामलों की अंतर्राष्ट्रीय जांच के पक्ष में
विज्ञान भवन में आतंकवाद के मुद्दे पर न्यायाधीशों के दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में बालाकृष्णन ने यह सुझाव दिया।
सम्मेलन में सिंगापुर के प्रधान न्यायाधीश चान सेक केओंग और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश अवन एस.अल-खासवनेह और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री एम.वीरप्पा मोइली भी उपस्थित थे।
आतंकवादियों गतिविधियों को मिलने वाले स्थानीय समर्थन के कारण कुछ सरकारों के आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई से हिचकने की घटनाओं को देखते हुए बालाकृष्णन ने यह सुझाव रखा।
बालाकृष्णन ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों को सशस्त्र संघर्ष का एक विशिष्ट रूप मानकर निपटा जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications