उड़ीसा में अवैध खनन में 5 मामले दर्ज
सतर्कता विभाग के पुलिस अधीक्षक डी.डी.पटनायक ने कहा, "विभिन्न लोगों और खदान मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसमें सिराजुद्दीन एण्ड कंपनी और रुं गटा खनन भी शामिल है।"
पटनायक ने आईएएनएस को बताया, "पिछले दो दिनों में विभिन्न कंपनियों के खिलाफ हमने पांच आपराधिक मामले दर्ज किए हैं जिसमें सिराजुद्दीन एण्ड कंपनी और रुं गटा खनन भी शामिल है।"
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने जुलाई में अवैध रूप से चल रही खनन कंपनियों की जांच का आदेश दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications