राष्ट्रपति को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा गोवा विश्वविद्यालय
गोवा विश्वविद्यालय के कुलपति दिलीप देवबगकर ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि 24 नवंबर को आयोजित विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति पाटिल को डी.लिट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
देवबगकर ने बताया कि गोवा विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति के नाम की सिफारिश की और गोवा के राज्यपाल एस.एस. सिद्धू ने उसे स्वीकृति दी।
पाटिल की चार दिवसीय गोवा यात्रा शनिवार से आरंभ हो रही है। इस दौरान पाटिल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और उनका नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications