चीन में कोयला खदान में विस्फोट, 23 की मौत (लीड-2)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह हादसा शनिवार तड़के 2.30 बजे हुआ। राहत मुख्यालय की ओर से कहा है कि विस्फोट 'हेलोंगजियांग लांगमेई माइनिंग' कंपनी की जिजियांग कोयला खदान में हुआ। दुर्घटना स्थल प्रांतीय राजधानी हारबिन से 400 किलोमीटर की दूरी पर है।
यह हादसा खदान में स्थानीय समयानुसार शनिवार तड़के 2.30 बजे हुआ। विस्फोट के वक्त 528 से अधिक कामगार खदान में काम कर रहे थे। अब तक 415 कामगारों को बचाया जा चुका है।
इससे पहले खबरों में कहा गया था कि हेगांग शहर में खदान से 10 किलोमीटर के आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि विस्फोट की आवाज उन्हें भी सुनाई दी।
अधिकारियों का कहना है कि बीते साल खदान से जुड़े हादसों में 3,215 लोग मारे गए थे। हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि मरने वालों की संख्या कहीं ज्यादा थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications