मुंबई हमलों के संबंध में 4 पाकिस्तानी इटली में गिरफ्तार (लीड-1)
समाचार चैनल सीएनएन ने खबर दी है कि ये गिरफ्तारियां शनिवार तड़के ब्रेसिया शहर में छापामारी के दौरान की गईं।
अन्य खबरों में कहा गया है कि 'मनी ट्रांसफर एजेंसी' का संचालन करने वाले पिता-पुत्र को बेर्सिया में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।
ब्रेसिया पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते के प्रमुख स्टेफेनो फोंजी ने कहा कि गिरफ्तार दो लोगों ने हमलों से एक दिन पहले एक इंटरनेट फोन को चालू करवाने के लिए आतंकवादियों को धन मुहैया कराया था। इस फोन का इस्तेमाल हमलावरों और उनके साथियों ने हमले के दौरान किया था।
फोंजी के अनुसार, अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने गत दिसंबर में आगाह किया था कि इटली से पैसा भिजवाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications