मुंबई हमलों के सिलसिले में इटली में 2 पाकिस्तानी गिरफ्तार

इटली की समाचार एजेंसी एएनएसए ने पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि ये गिरफ्तारियां शनिवार तड़के ब्रेसिया शहर पर छापामारी के दौरान की गईं। पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार दोनों आरोपियों ने एक हमलावरों को आर्थिक सहायता पहुंचाई।

ब्रेसिया पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते के प्रमुख स्टेफेनो फोंजी ने कहा कि हमलों से एक दिन पहले आरोपियों ने एक इंटरनेट फोन को चालू करवाने के लिए आतंकवादियों को धन मुहैया कराया था। इस फोन का इस्तेमाल हमलावरों और उनके साथियों ने हमले के दौरान किया था।

फोंजी के अनुसार, अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने गत दिसंबर में आगाह किया था कि इटली से पैसा भिजवाया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+