वाराणसी में छात्रों और पुलिस में हिंसक झ्झड़प, तनाव

वाराणसी के पुलिस अधीक्षक (शहर) विजय भूषण ने संवाददाताओं को बताया कि बेकाबू उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) के छात्रों ने पुलिस से हाथापाई कर पथराव किया। पुलिस को मजबूरन हालात काबू में करने के लिए छात्रों पर लाठीचार्ज करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज में किसी छात्र के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है, जिसे देखते हुए वहां भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

वाराणसी के शिवपुर इलाके में स्थित यूपी कॉलेज के द्वितीय वर्ष का छात्र संजीत सिंह दो दिन से लापता था। शुक्रवार रात उसका शव चोलापुर इलाके में पाया गया। आज जब पुलिस ने यूपी कालेज केा छात्र के तौर पर उसकी शिनाख्त की तो उसके साथियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने यातायात अवरूद्ध कर सार्वजनिक वाहनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

घरवालों ने संजीत की मौत को हत्या करार देते हुए आरोप लगाया कि लापता होने के बाद कि जब वे शिवपुर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पुलिस ने उन्हें वहां से भगा दिया।

आला पुलिस अधिकारियों का कहना है घटना की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि छात्र की मौत किन वजहों से हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+