कार्बन डाईआक्साइड के उत्सर्जन में 29 प्रतिशत की वृद्धि : रिपोर्ट
लंदन, 21 नवंबर (आईएएनएस)। कार्बन डाईआक्साइड के उत्सर्जन में वर्ष 2000 के बाद से 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
एक रिपोर्ट के अनुसार ईंधन के रूप में कोयले का उपयोग तेल से अधिक हो गया है और विकासशील देश अब विकसित देशों से अधिक ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कर रहे हैं। विकासशील देशों के उत्सर्जन के बढ़ने का प्रमुख कारण पश्चिमी देशों के साथ बढ़ने वाला उनका व्यापार है।
ग्लोबल कार्बन परियोजना के तहत शोधकर्ताओं के एक दल के अध्ययन के अनुसार पिछले 50 वर्षो से कार्बन डाईआक्साइड के वार्षिक उत्सर्जन का 43 प्रतिशत हवा में बना रहता है। बाकी का अवशोषण जमीन और समुद्र कर लेते हैं।
इस अध्ययन के निष्कर्षो का प्रकाशन नेचर जियोसाइंस में किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications