दलाई लामा को आस, प्रधानमंत्री करेंगे तिब्बत मसले पर चर्चा
दलाई लामा ने यहां कहा, "भारतीय प्रधानमंत्री बेहद ईमानदार इंसान और बेदाग राजनीतिज्ञ हैं। भारत और तिब्बत में बेहद करीबी आध्यात्मिक रिश्ते हैं। मुझे यकीन है कि ओबामा से प्रधानमंत्री जैसी भी संभव होगा, अपील करेंगे।"
दलाई लामा ने यहां साकेत में मैक्स हॉस्पिटल परिसर में एक केंद्र के उद्घाटन के मौके पर कहा, "मुझे कोई चिंता नहीं है, लेकिन में समझता हूं कि उन्हें व्यावहारिक और यथार्थवादी बनना होगा। भारत सरकार और अमेरिका की सरकार की कुछ सीमाएं हैं और यह एक सच्चाई है।"
इसी सप्ताह के आरंभ में अपनी इटली यात्रा के दौरान दलाई लामा ने ओबामा द्वारा चीन से तिब्बत मसले पर उनसे बातचीत का आग्रह करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा, "भारत सरकार और हम तिब्बत को चीन का स्वायत्त क्षेत्र मानते हैं। राष्ट्रपति ओबामा ने इस मसले पर अवश्य ही चीन के नेताओं से गंभीर वार्ता की होगी और मैं इसकी सराहना करता हूं।"
इससे पहले, शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। वह ओबामा के प्रथम राजकीय अतिथि हैं। उन्होंने रवाना होने से पहले कहा कि 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और अमेरिका की सतत एवं गतिशील साझेदारी जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications