चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के 2 नए मामले सामने आए
नोडल अधिकारी एच.सी.गेरा ने आईएएनएस को बताया," हम स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए हैं। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और तनाव जैसी कोई बात नहीं है। हमारे स्वास्थ्य अधिकारी किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"
गौरतलब है कि राज्य में शनिवार को स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए हैं जिसमें एक छात्र भी शामिल है।
चंडीगढ़ में अबतक स्वाइन फ्लू के 675 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनमें से 115 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है जिसमें 50 से अधिक छात्र शामिल हैं।
चंडीगढ़ के चार निजी स्कूल और दो इंजीनीयरिंग कॉलेज के छात्रों में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण पाए जाने पर बंद कर दिए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications