फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले 2 गिरफ्तार
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवीन अरोड़ा ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया," शहर के नाका हिंडोला इलाके में जौनपुर निवासी मोहम्मद हसन और मकदूस अलीम को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 19 फर्जी पासपोर्ट और पासपोर्ट की 72 प्रतियां, 30 मेडिकल प्रमाणपत्र और 2 वीजा बरामद किये गए हैं।"
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों खाड़ी देशों के लिए फर्जी पासपोर्ट और वीजा के बदले लोगों से 60 हजार रूपये वसूलते थे।
अधिकारियों के मुताबिक दोनों अभियुक्तों ने एक ट्रेवल एजेंसी चलाने की बात स्वीकार की है जिसके बारे में पड़ताल की जा रही है। दोनों के खिलाफ नाका थाने में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications