सीआईआई का व्यापारिक शिष्टमंडल अमेरिका में
यह शिष्टमंडल निर्यात, निवेश और दोनों पक्षों के बीच सहयोग के अवसरों की संभावनाओं का पता लगाने के लिए 23 नवंबर तक ह्यूस्टन, डेट्रॉयट, शिकागो और वाशिंगटन सहित कई शहरों का दौरा कर रहा है।
सीआईआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "भारत क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त वैश्विक आर्थिक ताकत बनता जा रहा है। ऐसे में कंपनियां विशिष्ट खरीददारी और निवेश के अवसरों के लिए अमेरिका का रुख करने लगी हैं।"
बयान में कहा गया है कि यह बहु-वर्गीय प्रतिनिधिमंडल उन अहम क्षेत्रों पर गौर कर रहा है जिनमें अमेरिका और भारत के कारोबारियों में व्यापक भागीदारी, सहयोग और आर्थिक समझौते हो सकते हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और अमेरिका की सतत एवं गतिशील साझेदारी जरूरी है।
उन्होंने कहा, "द्विपक्षीय स्तर पर हम व्यापार और निवेश, सेवाओं, ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रक्षा, उच्च प्रौद्योगिकी व्यापार, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग को व्यापक बनाकर रणनीतिक वार्ता को आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications