बिहार में मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी
पटना, 21 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में पछुआ हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदल गया है जिससे लोगों को पहले से ज्यादा ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि शनिवार को आसमान साफ रहने के कारण लोगों ने सुबह धूप का भी भरपूर आनंद लिया।
पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11़ 9 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से लगभग एक डिग्री सेल्सियस कम है। पटना में शनिवार को न्यूनतम तापमान 11़1 डिग्री सेल्सियस मापा गया है।
मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक डा. एस़ आई़ लश्कर ने शनिवार को बताया, "जम्मू एवं कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ी है। बिहार में इन दोनों राज्यों से लगभग 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने के कारण लोग ठंड महसूस कर रहे हैं।"
प्रभारी निदेशक ने बताया कि आसमान में बादल नहीं होने के कारण भी लोग ठंड का एहसास कर रहे हैं। लश्कर के मुताबिक अगामी एक-दो दिनों में तापमान में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिलेगा और अगले 24 घंटों में बारिश के आसार नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications