प्रधानमंत्री अमेरिका रवाना
नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रथम राजकीय अतिथि हैं।
सिंह की यह यात्रा आतंकवाद, परमाणु अप्रसार और जलवायु परिवर्तन की प्रमुख वैश्विक चुनौतियों के बीच दोनों देशों में प्रगाढ़ होती रणनीतिक भागीदारी के नए प्रारूप को उजागर करेगी।
मनमोहन सिंह मंगलवार को ओबामा से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मसलों पर बातचीत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications