सीआईए निदेशक भारत पहुंचे, नारायणन से मिलेंगे
पानेटा पाकिस्तान होते हुए यहां पहुंचे हैं। वह अमेरिका में पकड़े गए संदिग्ध आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली और उसके कनाडियाई साथी तहव्वुर हुसैन राणा के खिलाफ जारी जांच पर भी विचार-विमर्श कर सकते हैं। इन दोनों आतंकवादी संगठन लश्कर-ए तैयबा से संबद्ध होने तथा भारत पर आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
गृहमंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि पानेटा गृह मंत्री पी. चिदंबरम और अन्य खुफिया अधिकारियों से भी मिलेंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों संबंधों के नए ढांचे में आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग को विशेष अहमियत दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications