हिमाचल में बर्फ में दबे शवों की तलाश जारी
मनाली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रोहतांग दर्रे के समीप बर्फीली हवाओं की चपेट में आने से शुक्रवार को बर्फ में दबे आठ शवों को निकालने के लिए बचाव दल ने खोजी अभियान शुरू कर दिया है।
कुल्लू के उपायुक्त बी. एम. नान्टा ने आईएएनएस को बताया, "अटल बिहारी बाजपेयी पर्वतारोही संस्थान और उससे जुड़े बचावदल के कार्यकर्ताओं और पुलिस ने रोहतांग दर्रे के पास बर्फ में दबे आठ शवों की तलाश शनिवार सुबह शुरु कर दी"
पीड़ितों में अधिकतर लोग बिहार के श्रमिक है जिनकी शुक्रवार को रोहतांग दर्रे के पास तेज हवाओं के चलने के कारण हुई दुर्घटना में मौत हो गई थी।
अधिकारियों के अनुसार शनिवार सुबह मौसम साफ था जिससे तलाशी अभियान में आसानी रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications