द्वारका-नोएडा मेट्रो खंड : देरी से यात्री बेहाल
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों का कहना है कि द्वारका सेक्टर-9 और नोएडा मार्ग के एक हिस्से में तकनीकी खराबी आने की वजह से विलंब हुआ।
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया, "द्वारका सेक्टर-9 और जनकपुरी के बीच सिग्नल लाइन पर बिजली से जुड़ी कुछ समस्या आ गई थी।" अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी खराबी दूर कर ली गई है।
उधर, मेट्रो के इस विलंब से यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। एक यात्री राजन शर्मा ने कहा, "मैं पहले से ही 20 मिनट लेट था और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता। विलंब के बारे में कोई घोषणा नहीं हुई और कोई यह नहीं बता रहा था कि और कितना विलंब होगा। ऐसे में मैंने टोकन वापस किया और तत्काल बस पकड़ ली।"
यमुना बैंक से राजीव चौक के लिए जाने वाले छात्र आशुतोष ने कहा, "मैंने 15 मिनट इंतजार किया। कई लोगों को 30 मिनट तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। लोग मेट्रो पर बहुत ज्यादा निर्भर हो रहे हैं। इस तरह के विलंब से मेट्रो की छवि को धक्का पहुंच रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications