मुंबई में टीवी चैनल के दफ़्तर पर हमला

मुंबई में टीवी चैनल के दफ़्तर पर हमला

मुंबई में एक निजी टेलीविज़न चैनल के दफ़्तर में घुसकर कुछ उपद्रवियों ने मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की है.

वहीं पुणे में उसी चैनल की ओबीवैन को भी नुक़सान पहुँचाया गया है.

चैनेल का कहना है कि शिवसेना ने इस घटना की ज़िम्मेदारी क़बूल कर ली है.

उपद्रवियों ने मुंबई के विक्रोली स्थित टीवी चैनल के दफ़्तर में तोड़फोड़ भी की.

मुंबई पुलिस के प्रमुख ने घटना पर अफ़सोस जताते हुए जानकारी दी कि इस सिलसिले में सात लोगों को हिरासत में ले लिया गया है.

निंदा

ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन (बीईएस) ने इस घटना की निंदा की है और कहा, "यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है, ये वो तत्व हैं जो क़लम, माइक और कैमरे की भूमिका को कमज़ोर करना चाहते हैं."

बीईएस के अध्यक्ष शाज़ी ज़माँ का कहना है कि ये हमला लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों के ख़िलाफ़ है और इसकी हर मुमकिन निंदा की जानी चाहिए.

एसोसिएशन ने हमले की जाँच की भी माँग की है.

दूसरी ओर मीडिया जगत के कई बड़े संपादकों ने भी घटना की निंदा की है.

राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भी हमले पर अफ़सोस जताया है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में क़ानून को हाथ में लेने की इज़ाज़त नहीं दी जा सकती है.

उनका कहना था, "मैं वादा करता हूँ कि जो भी इस घटना में शामिल होंगे उन्हें क़ानून के मुताबिक़ सज़ा दी जाएगी."

'कायराना' हमला

अशोक चव्हाण के अनुसार ये एक 'कायराना' हमला है. जिसकी योजना पहले ही बनाई ली गई थी.

हिंदी में शपथ लेने वाले राज्य के विधायक अबू आसिम आज़मी ने भी घटना की निंदा की है.

राज्य के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने कहा कि इस घटना के पीछे जो भी ताक़तें होंगी उन्हें बख़्शा नहीं जाएगा.

उनका कहना था, "हमलावरों को सबक़ सिखाया जाएगा. ये हमला महाराष्ट्र की अस्मिता पर हमला है."

ग़ौरतलब है कि मंबई में 18 महीने पहले भी एक निजी टीवी चैनल के दफ़्तर पर हमला किया गया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+