क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय

By Staff
Google Oneindia News

Mukesh Ambani
मुंबई। अमीरों की दुनिया में अंबानी बंधुओं की बादशाहत इस साल भी कायम है। प्रतिष्ठित पत्रिका 'फोर्ब्स' की कुबेरों की सूची में मुकेश अंबानी शीर्ष पर हैं तो छोटे भाई अनिल अंबानी भी तीसरे पायदान पर है। स्टील किंग के नाम से विख्यात लक्ष्मी निवास मित्तल दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

मुकेश के पास कुल 32 अरब डॉलर की संपत्ति है जबकि मित्तल के पास 30 अरब डॉलर की संपत्ति है। अनिल अंबानी 17.5 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक हैं और वह तीसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। 14.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी चौथे स्थान पर हैं। शशि एवं रवि रुईया के पास 13.6 अरब डॉलर की संपत्ति है जबकि के.पी. सिंह के पास 13.5 अरब डॉलर की संपत्ति है।

पत्रिका के अनुसार इस साल सूची में आने वाले भारतीय अरबपतियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में करीब दोगुनी हो गई है। देश में इस वर्ष कुल ऐसे 52 अरबपति हैं जिन्हें इस सूची में जगह दी गई। फोर्ब्स ने कहा, "भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 276 अरब डॉलर है जो देश के सकल घरेलू उत्पाद का करीब एक चौथाई है।"

इस साल सबसे ज्यादा उछाल मुकेश अंबानी की संपत्ति में देखने को मिला है। उनकी कुल संपत्ति 54 फीसदी की वृद्धि के साथ 32 अरब डॉलर पहुंच गई। बीते साल उनकी संपत्ति 21 अरब डॉलर थी। इसी तरह मित्तल की संपत्ति में 46 फसदी और अनिल की संपत्ति में 40 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

इस बार भारतीय अरबपतियों की इस सूची में कई बड़े नाम इधर से उधर हुए हैं। भारती टेलीकॉम के प्रमुख सुनील मित्तल चौथे स्थान से खिसककर आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। इसी तरह प्रेमजी चौथे और शशि एवं रवि रुईया पांचवे स्थान पर आ गए हैं। गोदरेज समूह के मालिक आदि गोदरेज शीर्ष 10 से बाहर हो गए हैं। वह अब 12वें स्थान पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X