लखनऊ में 5 पुलिसकर्मी निलंबित
लखनऊ, 20 नवंबर (आईएएनएस)। लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में अवैध शराब के धंधे को प्रश्रय देने के आरोप में एक दारोगा सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
लखनऊ के पुलिस उप-महानिरीक्षक प्रेम प्रकाश ने शुक्रवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा हमें पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि गोसाईगंज थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मी इलाके में शराब के अवैध कारोबार को प्रश्रय दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि शिकायतों की जांच कराने पर थाने में तैनात पांच पुलिसकर्मियों के इस धंधे में लिप्त होने की बात सामने आई।
प्रकाश ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी पांचों आरोपी पुलिसकर्मियों उप-निरीक्षक राम तीरथ, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार व अन्य तीन सिपाहियों रामजीत सिंह, कन्हैया लाल और ओमप्रकाश को गुरुवार देर रात निलंबित कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications