गन्ना मूल्यों पर हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही 2 बार स्थगित
सदन की बैठक शुरू होते ही समाजवादी पार्टी (सपा) ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एस एस अहलूवालिया ने जोर दिया कि पहले सदन के मनोनीत सदस्य एच.के.दुआ को शपथ ग्रहण करने दी जाए।
सांसदों ने उसके बाद हंगामा जारी रखा और शांति बनाए रखने की अपनी अपील को बेहसर होते सभापति हामिद असांरी सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
सदन की बैठक दोबारा शुरू होने पर भी व्यवस्था कायम न होते देख सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications