मेक्सिको में 119 वर्षीय महिला का निधन
कोलिमा (मेक्सिको), 20 नवंबर (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे अधिक उम्र की महिला एना मारिया प्रेज गोंजालेज का यहां इस सप्ताह निधन हो गया। वह 119 वर्ष की थी।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक कोलिमा की 'स्टेट एम्प्लाइज बेनीफिट्स एजेंसी' के प्रवक्ता जोस आरमांडो नारांजो का कहना है कि निमोनिया और ह्रदय संबंधी समस्याओं की वजह से मंगलवार को प्रेज की मृत्यु हो गई।
प्रेज के आवास स्थल ला कोफ्राडिया डी जुआरेज में बुधवार को एक समारोह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस समारोह में उनके 266 वंशज शामिल हुए।
22 जून 1890 को जन्मीं प्रेज गोंजालेज को जुलाई 2008 में राष्ट्रपति फीलिप क्लेडीरॉन द्वारा मेक्सिको की सबसे बुजुर्ग महिला घोषित किया गया था और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा उन्हें विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला का प्रमाणपत्र देने की तैयारियां की जा रही थीं।
प्रेज गोंजालेज के चार बच्चों में से दो फीलिसियानो और मारिया की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, पर दो अन्य बच्चे सोकोरो और फीलिसिटास अभी जीवित हैं।
उनके परिवार में प्रेज के 30 पोते, 122 पड़पोते और उनके बच्चे शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications