अंतरिक्षयात्रियों ने की चहलकदमी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अंतरिक्ष अटलांटिस के चालक दल के सदस्यों माइकल फोरमैन और रॉबर्ट स्टैचर ने छह घंटे 37 मिनट तक अंतरिक्ष में चहलकदमी की।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जानकारी दी है कि अंतरिक्ष यात्रियों ने स्टेशन के बाहर एक बैकअप एंटीना लगाया और इसमें निर्धारित समय से अधिक वक्त लगाा। चहलकदमी के आखिरी दो घंटों का समय उन्होंने स्टेशन के बाद मालवाहक भंडारन बनाने के लिए हार्डवेयर लगाया। यह काम शनिवार को होने वाला था। पूर्ववर्ती मिशनों के अंतरिक्ष यात्री पहले इस कार्य को पूरा न कर सके थे।
अटलांटिस इस केंद्र के लिए अपने साथ हजारों किलोग्राम अतिरिक्ति सामग्री लाया है। यान ने 12,360 किलोग्राम भार वाले दो प्लेटफार्म स्थापित किए हैं।
इस मिशन के दौरान दो बार और अंतरिक्ष में चहलकदमी की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications