मध्य प्रदेश के इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में 24000 सीटें खाली
कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी राकेश सिंह द्वारा पूछे गए सवाल का उत्तर देते हुए शर्मा ने बताया कि अशासकीय महाविद्यालयों में इतनी बड़ी संख्या में सीटें क्यों रिक्त है और दाखिला प्रक्रिया में क्या बदलाव लाने की जरूरत है, इसका अध्ययन उच्च स्तरीय कमेटी करेगी। यह कमेटी प्रमुख सचिव स्तर के नेतृत्व में बनेगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के अशासकीय इंजीनियरिंग महावि़द्यालयों में कुल 65805 सीटें है जिनमें से 41454 सीटें भरी हुई हैं। अभी 24351 सीटें रिक्त हैं। पिछले सालों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2007-08 में 4547 और 2008-09 में 2618 सीटे रिक्त रह गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications