कुतुब मीनार नहीं झुक रही है : सरकार
उन्होंने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के आदेश पर कुतुब मीनार के सीधे खड़े होने का अध्ययन करने के लिए भारतीय सर्वेक्षण ने वर्ष 2005 में इसका भूगणितीय सर्वेक्षण किया था।
पिछले वर्ष भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में भारतीय सर्वेक्षण ने किसी झुकाव का निष्कर्ष नहीं निकाला है तथा उच्च बारम्बारता डेटा एकत्र करने के लिए उसके द्वारा दिए गए परामर्श के अनुसार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने भारतीय सर्वेक्षण को प्रति वर्ष कुतुब मीनार का भूगणितीय सर्वेक्षण करने का कार्य सौंपा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications