हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने गन्ना किसानों का मुद्दा उठाकर सदन की कार्यवाही में व्यवधान डाला। शोर-गुल न थमने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
सुबह सदन की बैठक शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों विशेष तौर पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने अध्यक्ष के आसन की ओर बढ़ते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की।
गुरुवार को हजारों किसानों ने दिल्ली में जमा होकर सरकार के गन्ना मूल्यों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया था।
सांसदों ने 'काला कानून वापस लो' के नारे लगाए। अध्यक्ष के बार-बार अनुरोध करने पर भी जब सदन में व्यवस्था कायम नहीं हुई तो लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications