पंजाब विश्वविद्यालय में छात्र करेंगे शिक्षकों का मूल्यांकन
विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "छात्र, शिक्षकों के कौशल मसलन पढ़ाने की शैली, संचार कौशल और कक्षा में व्यक्तिगत व्यवहार का भी मूल्यांकन करेंगे। इसी आधार पर शिक्षकों को ग्रेड दिए जाएंगे।"
अधिकारी ने कहा, "इसके सकारात्मक नतीजे आएंगे और इससे शिक्षक ज्यादा अनुशासित व उत्तरदायी बनेंगे। हमने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ा दिया है। उम्मीद है कि इसे स्वीकृति मिल जाएगी।"
विश्वविद्यालय की इस पहल से छात्र बेहद उत्साहित हैं। प्रबंधन संकाय के छात्र सुबोध शर्मा ने कहा, "अगर इसका क्रियान्वयन होता है तो यह पंजाब विश्वविद्यालय के इतिहास में एक क्रांतिकारी कदम होगा। इससे हमारा शिक्षा तंत्र ज्यादा चुस्त और पारदर्शी बनेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications