के.सी. पहाड़िया को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी अवार्ड
नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उन्हें पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉं. जी.वी.जी. कृष्णामूर्ति ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। ऑल इंडिया यूनिटी कांफ्रेंस के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में उदयपुर के शुभकरण सिंह चौधरी व विजेन्द्र लाम्बा को ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण विकास की सेवाओं के लिए संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सीकर की डॉ. शारदा महला और जयपुर की अंजना जैन को भी यह पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications