नक्सलियों ने ट्रेन को निशाना बनाया, एक मरा, 25 घायल
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात 9.30 बजे की है। विस्फोट की वजह से टाटानगर-बिलासपुर यात्री गाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए।
चक्रधरपुर रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने कहा, "मनोहरपुर और पोसाइता स्टेशनों के बीच हुई इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। घायलों का उड़ीसा में उपचार किया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि रेलमार्ग पर मरम्मत का कार्य जारी है।
कोल्हन क्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज मिश्रा ने कहा, "कुछ ही अंतराल पर दो विस्फोट हुए। दोनों विस्फोटों में 35 से 40 किलोग्राम विस्फोटकों का इस्तेमाल किया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications