जयपुर में निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
नगर निगम चुनाव के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत के संबंध में नागरिकगण, जनप्रतिनिधि, चुनाव अभिकर्ता या प्रत्याशी आलोक से सम्पर्क कर सकते हैं। आलोक का मोबाइल नं. 094133-11300 तथा उनके निवास का दूरभाष नं. 0141-2701655 है।
पर्यवेक्षक ने तैयारियों की समीक्षा की: नगर निगम चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक आलोक ने शुक्रवार को सायं जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में नगर निगम चुनाव की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की आवश्यकता प्रतिपादित की।
जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप रांका ने बताया कि शुक्रवार से जोनल मजिस्ट्रेट एवं मोबाइल पुलिस दलों ने अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण प्रारम्भ कर दिया है। उन्होंने बताया कि शहर के 1800 मतदान केन्द्रों में से 180 मतदान केन्द्र संवेदनशील माने गए हैं। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications