चुराए गए 9 लैपटाप के साथ सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार (लीड-1)
नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने एक सुरक्षागार्ड को चुराए गए 9 लैपटाप के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा गार्ड उसी घर में गार्ड के रूप में काम करता था जहां उसने चोरी की। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।
सुरक्षा गार्ड नीरज कुमार वर्मा को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से नौ लैपटाप बरामद किए गए।
उत्तर पश्चिम जिला उपायुक्त एन.एस बुंदेला ने कहा," एक व्यक्ति से हमें इस बारे में सूचना मिली थी कि उसने लेपटाप चुराए हैं। वह इनको बाजार में बेचने आएाा। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए हमने जाल बिछाया उसे गिरफ्तार कर लिया।"
पूछताछ के दौरान वर्मा ने स्वीकार किया कि उसने ये लैपटाप बसंत कुंज के महिपालपुर एक्सटेंशन स्थित एक घर से चुराए हैं जहां वह सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications