दलाई लामा के इटली दौरे पर चीन ने जताया एतराज
दलाई लामा ने रोम में तिब्बत पर आयोजित पांचवें विश्व सांसद सम्मेलन में हिस्सा लिया और बुधवार को इटली की संसद के दौरे के दौरान फिनी से मुलाकात की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किन गांग ने कहा है कि चीन दलाई लामा की अलगाववादी गतिविधियों का और किसी भी विदेशी हस्ती से उनकी मुलाकात का दृढ़ता से विरोध करता है।
किन ने एक बयान में कहा है, "हम इटली से मांग करते हैं कि वह चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करे और वही काम करे जो द्विपक्षीय संबंधों के अनुकूल हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications